Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश संगठन विस्तार के साथ अपना दल (एस) निकाय चुनाव की तैयारियों में...

 संगठन विस्तार के साथ अपना दल (एस) निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटा

लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (एस) ने संगठन विस्तार को लेकर काम तेज कर दिया है। संगठन के जल्द पूरा होते ही आलाकमान के नेतृत्व में प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतर जाएगा। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को इसके संकेत दे दिए हैं।

अपना दल (एस) प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी में इन दिनों संगठन की मजबूती पर जोर दिया जा रहा है। संगठन ने पदाधिकारियों की घोषणा करने के साथ ही जिम्मेादारी सौंपी जा रही है। पार्टी मंचों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कमेटी सहित शेष बचे मंचों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। ऐसा निकाय चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।

बताया कि पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक पहुंचने के लिए नगर निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतारने की रणनीति तैयार की है। हालांकि सहयोगी दल होने के नाते हमलोगों की प्रदेश व केंद्र सरकार, दोनों जगह बातचीत चल रही है। चुनाव की घोषणा से पहले तस्वीर साफ हो जाएगी कि हमारे कार्यकर्ताओं को कहां-कहां चुनाव लड़ना है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष पार्टी संगठन को हर बूथ स्तर तक पहुंचाने के लक्ष्या को तेजी से पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं। निकाय चुनाव भी उसका ही एक बड़ा हिस्सा है। यह पहला मौका होगा जब पार्टी निकाय चुनाव में पूरी तरह से अपने कार्यकर्ताओं को उतारेगी।

बीते दिनों अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने संगठन विस्तार को लेकर बैठक की थी। बैठक में भी दोनों ही नेताओं ने संगठन विस्तार और निकाय चुनाव में दमदारी से उतारने की बात कही थी। अब संगठन इस दिशा में तेजी से काम करने में जुट गया है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular