इंटरनेशनल डेस्क
मैड्रिड। कोरोना संक्रमण की दूसरी और तीसरी लहर से पूरी दुनिया जूझ रही है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं कुछ लोग जानबूझ कर महामारी फैला रहे हैं। स्पेन में एक शख्स पर आरोप है कि उसने 22 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया है। स्पेन के मलोर्का में 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज एक आम आदमी की तरह बिना मास्क लगाए दफ्तर और मार्केट में घूमता रहा और 22 लोगों को कोविड पॉजिटिव कर दिया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि संक्रमित होने के बाद भी शख्स संभल नहीं पाया। एक के बाद एक लोगों को संक्रमित करता चला गया। एक विदेशी अखबार के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन जीता रहा। दफ्तर के सहकर्मियों ने पुलिस से बताया कि वह तेज बुखार में भी दफ्तर आना बंद नहीं किया । हर रोज दफ्तर आता और मास्क उतारकर खांसी करता और सभी से कहता कि अब तुम लोगों में भी कोरोना फैलाऊंगा। स्पेन पुलिस की मानें तो उसके संपर्क में आए 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ उसके दफ्तर के स्टाफ संक्रमित हैं, जबकि कुछ जिम करने वाले लोग पॉ़जिटिव हैं। शख्स बीमारी के दौरान भी जिम जाना नहीं छोड़ा। हैरानी की बात है कि कोरोना संक्रमित में तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र एक साल के करीब है। फिलहाल कुछ लोग अस्पताल और घरों में आइसोलेट हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
