Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसंकरी गली के अंदर मंकान में लगी आग,अफरातफरी

संकरी गली के अंदर मंकान में लगी आग,अफरातफरी

-फायर बिग्रेड का बाइक दस्ता मौके पर, आग पर काबू पाया

वाराणसी (हि.स.)। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के जंगमबाड़ी मोहल्ले की संकरी गली के अंदर एक मकान में गुरूवार को गैस सिलेन्डर में रिसाव से आग लग गई। अफरा-तफरी के बीच सूचना पाते ही फायर बिग्रेड का बाइक दस्ता मौके पर पहुंच गया।

जंगमबाड़ी हनुमान मंदिर के पीछे गली में रामनारायण केशरी के पुत्र संजय केशरी और धनंजय केशरी का चार मंजिला भवन है। दोनों भाई गोदौलिया पर ठंडई की दुकान चलाते हैं। घर के निचले तल पर परिवार के लोग दुकान के लिए ठंडई बनाने की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी दौरान सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। धनंजय केशरी और अन्य परिजनों ने खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी प्रयास में धनंजय झुलस गए।

परिजनों की चीख पुकार सुनकर और आग को विकराल रूप लेता देख पड़ोसियों ने तुरन्त फायर बिग्रेड को सूचना दी । आनन -फानन में दशाश्वमेध पुलिस के साथ फायर बिग्रेड का बाइक दस्ता मौके पर पहुंच कर आग बुझाने के कार्य में जुट गया। काफी मशक्कत के बाद दस्ते ने आग पर काबू पा लिया। इधर, आग बुझाने के प्रयास में झुलसे भवन स्वामी के भाई को कबीरचौरा स्थित मंडलीय शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्रीधर/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular