Friday, April 10, 2026
Homeमनोरंजनश्वेता बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में दी जन्मदिन...

श्वेता बच्चन ने पिता अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में उनकी बेटी श्वेता बच्चन ने भी अपने पिता अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। श्वेता बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए श्वेता ने एक कविता भी लिखी है और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। श्वेता ने लिखा-‘पीरा नू मैं सीने लावां, ते मैं हसदी जावां, धुप्पां दे नाल लड़ लड़ के , मैं लभियाँ अपनीयां छावां, दुःख वी अपने सुख वी अपने ,मैं ते बस एह जाना, सब नू समझ के की करना ऐ , दिल नु एह समझावां ,तू झूम झूम झूम झूम , तू झूम झूम झूम झूम….।’

सोशल मीडिया पर श्वेता बच्चन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन बॉलीवुड के सबसे फेमस पिता -बेटी की जोड़ी में से एक है। दोनों एक -दूसरे के साथ खास बांड शेयर करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक -दूसरे की तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular