औरंगाबाद (हि.स.)। आज तड़के बिहार के औरंगाबाद शहर के पूर्वी मुहाने पर स्थित श्री सीमेंट फैक्टरी में आग लग गई।आग लगने के बाद आस पास के रिहायशी इलाकों में अफरा तफरी मच गई। औरंगाबाद के एसडीएम विजयंत ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया गया है।
पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि आग लगने से हुई क्षति का आकलन फैक्टरी प्रबंधन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के अहले सुबह श्री सीमेंट फैक्टरी परिसर में अवस्थित पैकिंग गोदम में आग लगने से पूरे इलाके में धुआं फैल गया। फैक्टरी और आसपास के इलाके में रह रहे लोगों में दहशत फ़ैल गया। हांलाकि स्थानीय प्रशासन एवं फैक्टरी प्रबंधन के प्रयासों से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। औरंगाबाद शहर में अवस्थित श्री सीमेंट फैक्टरी शहर वासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। फैक्टरी से निकलने वाले धुल और धुएं से शहर और आसपास के क्षेत्र के वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी बूरा असर पड़ने लगा है।
