Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश श्री राणी सती दादी मंगल महोत्सव में निकली मंगल कलश शोभायात्रा

 श्री राणी सती दादी मंगल महोत्सव में निकली मंगल कलश शोभायात्रा

-रामकटोरा स्थित दादी मंदिर में अलौकिक झांकी सजाई गई,संगीतमय मंगल पाठ भी

वाराणसी (हि.स.)। श्री राणी सती दादी मंगल महोत्सव में शुक्रवार को मारवाड़ी समाज ने दादी विवाह उत्सव मनाया। रामकटोरा स्थित राणी सती धाम में सुगंधित फूलों से 13 देवियों का मंडप और दादी की अलौकिक झांकी सजाई गई। कलश सिर पर रख महिलाओं ने कलश जल से दादी के विग्रह का जलाभिषेक किया। दोपहर में समाज की महिलाओं ने पटना की गायिका पूनम धानुका के नेतृत्व में संगीतमय मंगल पाठ किया। भजनों की प्रस्तुति से दरबार गूंज उठा। बाहर से आए कलाकार श्री श्याम भक्त मंडल के नेतृत्व में भजनों से कुलदेवी का ध्यान किया गया।जगजननी इतना कृपा कर देना जिस घर में मेरी बेटी जाए वह घर खुशियों से भर देना’, ‘मैंने देखा है कितनी बार भवानी मेरे संग चलती है’ आदि गीतों पर श्रद्धालु महिलाएं झूमती रही। दादी की आरती श्री राणी सती धाम समिति के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी और अन्य पदाधिकारियों ने दादी की शयन आरती की । अपरान्ह में ही भक्तों में पूरी हलवा और खीर का वितरण हुआ।

इसके पूर्व सुबह सात बजे मैदागिन स्थित काशी जीवन दायिनी गौशाला से विशाल शोभायात्रा निकाली गई । समिति अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी, मंत्री निधि देव अग्रवाल दीपक बजाज ने मंगल कलश और ध्वजा का पूजन अर्चन कर यात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा लोहटिया, कबीरचौरा,पिपलानी कटरा होते हुए रामकटोरा स्थित दादी धाम मंदिर पहुंची । जहां भक्तों ने मंगल ध्वज दादी के चरणों में अर्पित की । शोभायात्रा में सबसे आगे विश्वनाथ अग्रवाल ज्योत लिए चल रहे थे । गाड़ी पर राणी सती दादी की अलौकिक झांकी सजाई गई थी। शोभायात्रा में रंग-बिरंगी साड़ियों में सज धज कर महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। बैंड बाजा की धुन पर राधा कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा के बीच लोग भक्तिभाव से झूमते चल रहे थे। शोभायात्रा में रवि बुबना, सुरेश तुलस्यान, महेश अग्रवाल, मधु तुलस्यान, राजेश तुलस्यान,आलोक मोदी, संजय झुनझुनवाला, नवीन जालान, रघु देव अग्रवाल ,यदु देव अग्रवाल, कृष्ण कुमार काबरा ,विश्वनाथ झुनझुनवाला आदि भी शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular