Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्री काशी विश्वनाथ धाम पर शुभकामना संदेश पाने के लिए बना सॉफ्टवेयर

श्री काशी विश्वनाथ धाम पर शुभकामना संदेश पाने के लिए बना सॉफ्टवेयर

मेरठ (हि.स.)। श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रथम चरण के कार्यों के लोकार्पण की शुभकामनाएं और आशीष पाने के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए लोग प्रदेश सरकार को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

मेरठ के जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम के प्रथम चरण के कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा 13 दिसम्बर को किया जा चुका है। इस ऐतिहासिक एवं अत्यंत गौरवान्वित क्षण पर देश एवं विदेश के प्रतिष्ठित विद्वानों एवं साधु संतों से शुभकामना संदेश एवं आशीष प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग ने एक ऑनलाईन सॉफ्टवेयर यूपीधर्मार्थकार्य डॉट इन संदेश विकसित किया है। इस पुनीत अवसर पर मेरठ जनपद समेत पूरे देश-दुनिया के लोग अपने शुभकामना संदेश एवं आशीष ऑनलाईन अपलोड कर सकते हैं।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular