Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका में भी होगा पाकिस्तान जैसा सियासी घमासान?

श्रीलंका में भी होगा पाकिस्तान जैसा सियासी घमासान?

इंटरनेशनल डेस्क

कोलम्बो। पिछले दिनों पाकिस्तान की राजनीति में घमासान मचा रहा और अंततः वहां की सरकार गिर गई फिर नई सरकार का गठन हुआ। इसी बीच अब आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की ही पार्टी एक बागी सांसद ने दावा किया है कि विपक्ष के पास 225 सदस्यीय संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीतने के लिए आवश्यक 113 का आंकड़ा मौजूद है।

यह भी पढें : पत्नी को दुल्हन की तरह सजाया और फिर छोड़ आया प्रेमी के घर

दरअसल, श्रीलंकाई सरकार में शामिल रहे बागी सांसद उदय गम्मनपिला ने सोमवार को यह दावा किया है। गम्मनपिला ने कहा कि कई सांसदों के सरकार से नाता तोड़ने और मुख्य विपक्ष समागी जन बालवेगया (एसजेबी), मार्क्सवादी जनता विक्मुथी पेरामुना (जेवीपी) और तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के एक साथ आने से ऐसा संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन सबके समर्थन से विपक्ष विश्वास मत हासिल कर लेगा। उन्होंने कहा कि हमने एसजेबी से कहा कि जब तक हमें 113 नहीं मिल जाते तब तक इंतजार करें। लेकिन फिलहाल अब हमारे पास 120 हैं। एसजेबी ने अप्रैल की शुरुआत में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हस्ताक्षर एकत्र करना शुरू किया था। यह वही उदय गम्मनपिला यहीं जिन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री और राष्ट्रपति के छोटे भाई बासिल राजपक्षे की खुले तौर पर आलोचना करने की थी। इसके बाद उन्हें राजपक्षे द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।

यह भी पढें : इसलिए बैन हो गए पाक के 6 और भारत के 10 यूट्यूब चैनल

देश के सबसे खराब आर्थिक संकट से निपटने के लिए अपनी सरकार के खिलाफ भयंकर सार्वजनिक विरोध का सामना कर रहे राष्ट्रपति गोटाबाया ने कहा था वह सरकार को किसी भी ऐसे समूह को सौंप देंगे जो 113 सीटें जुटा सकता है लेकिन वे राष्ट्रपति पद से नहीं हटेंगे। इस बीच बौद्ध पादरियों को लिखे एक पत्र में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि जब वह पादरियों की सलाह का सम्मान करते हैं। श्रीलंका के लोग लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी छात्रों ने प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे का घर घेर लिया। बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों के छात्र घेराव करने के लिए पहुंचे थे। वे प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। श्रीलंका में लोगों को बिजली, पानी और खाने के लिए जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार के पास विदेशी मुद्रा की भारी कमी है। ऐसे में ईंधन का भी आयात नहीं हो पा रहा है।

यह भी पढें : डिप्टी सीएम के बेटे ने 48 के खिलाफ लिखाया मुकदमा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular