Wednesday, February 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका में डेल्टा वैरिएंट का कोहराम

श्रीलंका में डेल्टा वैरिएंट का कोहराम

शवदाह गृहों के भार को कम करने के लिए सेना तैयार

इंटरनेशनल डेस्क

कोलंबो। भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका में कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। श्रीलंका की सेना ने रविवार को कहा कि वह कोरोना महामारी की वजह से अधिक संख्या में मौत हो रही है। इसके चलते देश के शवदाहगृहों का भार कम करने में सहायता करने के लिए तैयार है। श्रीलंका की सरकार ने शनिवार को कहा कि डेल्टा वेरिएंट बेहद तेजी से फैल रहा है और इससे बचाव के लिए वे अपने घरों में रहें।
हाल के सप्ताह में डेल्टा वैरिएंट से होने वाली मौत की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। शनिवार तक देश में महामारी से पांच हजार मरीजों की मौत हो चुकी थी। सेनाध्यक्ष जनरल शवेंद्र सिल्वा ने रविवार को कहा कि सेना सहायता के लिए तैयार है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय संचालन केंद्र के प्रमुख सिल्वा ने कहा कि हमने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को अवगत करा दिया है कि शवदाहगृहों में किसी भी प्रकार के संकट की स्थिति में सेना सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम रिश्तेदारों से बात कर के इस पर निर्णय ले सकते हैं कि शवों को जलाना है या उन्हें दफनाना है। सिल्वा ने कहा कि महामारी के फैलने की शुरुआत से लेकर सेना ने दफनाने की प्रक्रिया को संभाला था। श्रीलंका में मुर्दाघरों में फ्रीजर की संख्या सीमित है, जिसके चलते लोगों का अंतिम संस्कार किया जाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा शवदाहगृह दिन में कुछ घंटे की खुलते हैं और बिना ब्रेक के शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। इससे प्रतिदिन दाह संस्कार की बढ़ती संख्या को संभालने में समस्या आ रही है। सेना प्रमुख ने कहा कि केवल कोलंबो में स्थिति गंभीर बनी हुई है। श्रीलंका ने अभी तक कोरोना संक्रमण के तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए हैं, जबकि यहां अप्रैल के मध्य में तीसरी लहर की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें :  38 दुकानों पर छापेमारी; एक दुकान निलंबित, एक को कारण बताओ नोटिस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular