Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यालय का शुभारम्भ

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यालय का शुभारम्भ

– जन्म जन्म के आराध्य हैं प्रभु श्रीराम: महंत राम जी महाराज

– श्रीराम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक पुर्नस्थापना का आधार: आरएसएस 

मथुरा(हि.स.)। श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान को लेकर गुरुवार को कोष संग्रह कार्यालय का शुभारंभ किया गया। 
 इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दासजी के शिष्य एवं सीताराम आश्रम के महंत रामजी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन्म जन्म के आराध्य हैं। 
धर्म जागरण समन्वय के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानिया ने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक पुर्नस्थापना का निर्माण है। यह मंदिर भारत ही नहीं अपितु समूचे विश्व के लिए दर्शन का केंद्र बनेगा। लंबे संघर्ष, असंख्य बलिदान के पश्चात निर्मित हो रहा श्रीराम मंदिर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। इसलिए हम सब राम भक्तों को यथासंभव मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करना चाहिए।  
अभियान के सह प्रमुख विजय बंटा सर्राफ ने सभी अभियान में लगे दायित्ववान कार्यकर्ता से आग्रह किया कि वह 15 जनवरी से पूर्व अति शीघ्र अपने-अपने क्षेत्रों, बस्तियों, उपबस्तियों में रामदूत का चयन कर राम टोलियों का निर्माण करें, जिससे 15 जनवरी मकर सक्रांति से प्रारंभ होने वाले इस अभियान को सही दिशा मिल सके। 
  श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दासजी के शिष्य एवं सीताराम आश्रम के महंत रामजी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए प्रभु श्री राम के चरित्र का वर्णन कर सभी राम भक्तों से इस पावन पुनीत कार्य में यथाशक्ति सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूजन के पश्चात श्रीराम स्तुति कर रामधुन का वाचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर संघचालक लक्ष्मी नारायण ने की तथा संचालन महानगर सह कार्यवाह विजय बंटा सर्राफ ने किया। 
ये रहे उपस्थित 
विभाग प्रचारक  गोविंद, सह विभाग कार्यवाह डॉक्टर संजय, अभियान प्रमुख योगेश आवा, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, महानगर प्रचारक मयंक साधु सहित सभी नगरों के  संघचालक, कार्यवाह, पालक, अभियान प्रमुख ,सह प्रमुख ,निधि प्रमुख,महानगर कार्यकारिणी, भाग टोली, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,विद्या भारती, सेवा भारती, संस्कृत भारती, क्रीड़ा भारती, संस्कार भारती, हिंदू जागरण मंच, रोजगार भारती भारतीय मजदूर संघ,अधिवक्ता परिषद ,ग्राहक पंचायत, स्वदेशी जागरण मंच, भारत विकास परिषद,भारतीय जनता युवा मोर्चा, रामलीला सभा आदि सनातन धर्म प्रेमी एवं राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular