Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलश्रीराम मंदिर निर्माण की तस्वीरें ट्रस्ट ने जारी की

श्रीराम मंदिर निर्माण की तस्वीरें ट्रस्ट ने जारी की

अयोध्या (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट की ओर से सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक के लोकार्पण समारोह के अवसर पर बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया जारी की । निर्माण कार्य और भव्यता की सभी तस्वीरें ट्रस्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दिखाई दे रही हैं। मन्दिर निर्माण की प्रगति वाले तस्वीरों में मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर दिखाई दे रहा है, जिसमें श्रमिक तन्मयता के साथ कार्य करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

ट्रस्ट महासचिव चंपत राय समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़े चित्र सोशल मीडिया पर जारी कर रहे हैं और पत्रकारों को भी मंदिर निर्माण स्थल पर वीडियो, तस्वीरों के माध्यम से स्थलीय कवरेज करने का मौका देते हैं।

पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular