Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीराम पिस्टन फैक्टरी में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों बताया...

श्रीराम पिस्टन फैक्टरी में कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों बताया हत्या, हंगामा

 गाजियाबाद (हि.स. )। मेरठ रोड स्थित श्रीराम पिस्टन कंपनी में मंगलवार को एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जबकि पत्नी ने कम्पनी प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाते हुए फैक्टरी में हंगामा किया । इस दौरान पत्नी बेहोश भी हो गयी। फैक्टरी प्रबंधन आत्महत्या बता रहा है । मंगलवार को फैक्टरी में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब जब एक गोदामरूपी हॉल में गिरीश कुमार सिंह नामक श्रमिक का शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही जहां कंपनी प्रबंधकों ने पुलिस की मदद से श्रमिक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पत्नी नीलम ने हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन पर कई संगीन आरोप लगाए। मृतक गिरीश की पत्नी नीलम का कहना है कि आज सुबह जब उसके पति ड्यूटी केलिए आ रहे थे, उस समय वह पूरी तरह से प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। ऐसा दो घंटे के अंदर क्या हुआ जो उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। नीलम का यह कहना है कि अब उसके तीन अबोध बच्चों का कहना है उनका क्या होगा और कहां से उनके परिवार का गुज़ारा होगा। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन काकहना है कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि गिरीश ने क्यों आत्महत्या की। एसपी सिटी अभिषेक वर्मा का कहना है कि पुलिस श्रमिक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए हर एंगल पर जांच कर रही है। मूलरूप से सुलतानपुर निवासी गिरीश पुत्र इंद्रजीत को उसके ससुर ने श्रीराम पिस्टन में लगवाया था। वह आजकल पत्नी नीलम, दो पुत्रों व एक पुत्री के साथ शिब्बनपुरा में किराए पर रह रहा था। 
 

RELATED ARTICLES

Most Popular