Tuesday, January 13, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सबसे ऊपर होगा संपूर्ण राम दरबार

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सबसे ऊपर होगा संपूर्ण राम दरबार

अयोध्या। श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे परिसर का नक्शा दिखाया गया। लगभग साढ़े 3 साल तक लगातार बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर में सबसे ऊपर भगवान का श्रीराम दरबार बनाया जाएगा।

 श्रीराम जन्म भूमि न्यास के मंदिर मॉडल को भव्य दिव्य और ऊंचा बनाने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी दूसरी बैठक के बाद मॉडल में संशोधन कराया है। संशोधन के तहत मंदिर की लंबाई चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ेगी और पूरे मंदिर को ही तीन मंजिला बनाया जाएगा। पहले से बनाए गए मंदिर मॉडल में अब एक और तल जोड़ा गया है। अब मंदिर के सबसे ऊपरी तल को संपूर्ण श्रीराम दरबार के रूप में सजाया जाएगा। जो आधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसका डायग्राम तैयार कर लिया गया है।
 गौरतलब है कि पूर्व में मंदिर का मॉडल बनाने वाली टीम अब इसे अंतिम रूप देने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर राम मंदिर को विशालकाय और ऊंचा करने के लिए संत धर्माचार्य तथा राम भक्तों का दबाव था। इसी के चलते ट्रस्ट की अयोध्या के सर्किट हाउस में आयोजित दूसरी बैठक में ट्रस्ट ने मंदिर के शिखर की ऊंचाई 161 फिट किए जाने तथा लंबाई चौड़ाई में भी विस्तार का निर्णय लिया था।
 शनिवार को राम जन्मभूमि के भूमि पूजन का दौरा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारसेवकपुरम में बैठक कर अयोध्या के संत महंतों को एक राय करने का भी प्रयास किया और भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की बात की पुष्टि की।

RELATED ARTICLES

Most Popular