Saturday, March 7, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलश्रीराम जन्मभूमि परिसर में फहराया गया तिरंगा, लगे भारत माता की जयकारे

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में फहराया गया तिरंगा, लगे भारत माता की जयकारे

अयोध्या (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम जन्मभूमि परिसर भी देशभक्ति से रंगों में डूबी रही। सम्पूर्ण परिसर में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया। राम मंदिर निर्माण कार्य में लगे एलएंडटी व टाटा के इंजीनियरों व मजदूरों ने मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर तिरंगे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में ध्वजारोहण कर एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी गई। इस अवसर पर निर्माणाधीन भगवान रामलला के मंदिर में कार्यदाई संस्था के इंजीनियर और राम जन्म भूमि के कर्मचारियों ने तिरंगा लहराया।

राम मंदिर निर्माण में लगे मजदूरों ने ध्वजारोहण के पश्चात भारत माता के जयकारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया। श्री राम लला के अस्थाई मंदिर में भी तिरंगा लहराया गया। मन्दिर में लगे सुरक्षा के कर्मियों सहित सभी को रामलला को भोग लगाकर मिष्ठान बांटा गया। रामलला का दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थी भगवान राम के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के साथ-साथ तिरंगे के प्रति भी सम्मान प्रकट करते नजर आए।

पवन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular