अयोध्या (हि. स.)।श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भवन निर्माण समिति की पहले दिन की बैठक चल रही है ।शनिवार को एल एण्ड टी कार्यालय विश्वामित्र आश्रम में भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है । बैठक में ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ,सदस्य डॉ अनिल मिश्रा,राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र भी उपस्थित हैं।जिसमें मंदिर निर्माण की प्रगति पर चर्चा हो रही है । प्लिंथ के निर्माण को लेकर इंजीनियरों से जानकारी ली गई ।बारिश के पहले रिटेनिंग वॉल को पूरा किए जाने के लिए बैठक में कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया हैं । रिटेनिंग वॉल का लगभग 75% काम पूरा हो गया हैं। प्लिंथ निर्माण के लिए मंगाए गए पत्थरों के आपूर्ति रखरखाव पर भी चर्चा की गई। अगस्त तक प्लिंथ का निर्माण भी पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । गर्भ गृह के निर्माण के लिए तराशे गए पत्थरों की आपूर्ति और उनकी आवश्यकता को लेकर बैठक में मंथन किया गया। बंसी पहाड़पुर की कार्यशाला में तरासे जा रहे पत्थरों की तैयारियों पर भी अपडेट लिया गया । 2023 दिसंबर तक नव्य मंदिर में भव्य रामलला विराजमान होंगे।
पवन
