मीरजापुर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि के पक्षकार पीएन मिश्रा ने गुरुवार को परिवार समेत विंध्य धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाया और दर्शन-पूजन कर मंगलकामना की।
विंध्य धाम पहुंचे राम जन्मभूमि के पक्षकार नारियल, चुनरी, माला-फूल प्रसाद आदि के साथ पुरानी वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। गर्भगृह पहुंच मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। साथ ही हवन कुंड की परिक्रमा की। दर्शन-पूजन के बाद तीर्थ पुरोहित से रक्षासूत्र बंधवाकर आशीर्वाद लिया।
गिरजा शंकर/दीपक
