– जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
अयोध्या, 06 अक्टूबर (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए निर्माणाधीन 150 संख्या का ट्रान्जिट हॉस्टल एवं 600 पुलिस कर्मियों की एक बैरक का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ट्रान्जिट हाॅस्टल व पुलिस बैरक के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने तथा स्टीमेट के अनुरूप समस्त सामाग्रियों का उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था सी0 एण्ड डी0एस0 यूनिट 44 उ0प्र0 जल निगम को समस्त निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
पवन
