Wednesday, March 4, 2026
Homeमंडलअयोध्या मंडलश्रीरामलला के गर्भ गृह के प्रथम शिला के पूजन को ऐतिहासिक बनाने...

श्रीरामलला के गर्भ गृह के प्रथम शिला के पूजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा राम मंदिर ट्रस्ट

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी रहेंगे मौजूद

अयोध्या(हि. स.)। श्रीराम जन्मभूमि के गर्भ गृह की प्रथम शिला रखने के पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बेहतर ढंग से कर रहा है। आगामी एक जून को श्रीराम जन्मभूमि के गर्भगृह की प्रथम शिला रखने के पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ धर्माचार्यों के साथ ही मंदिर आंदोलन से जुड़े हिंदू संगठनो के पदाधिकारियों सहित राज्य के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य वा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य, पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का और ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय के मार्गदर्शन में पूजन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। फर्श का कार्य मई के अंत में पूर्ण हो जाएगा।

पवन/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular