Tuesday, April 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरश्रीदत्तगंज सीएचसी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

श्रीदत्तगंज सीएचसी में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला

530 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, दी गई निशुल्क दवाइयां

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर शुक्रवार को श्रीदत्तगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मेले का आयोजन किया गया। आयोजित मेले में सभी प्रकार के रोगों की जांच व इलाज की व्यवस्था की गई। साथ ही अन्य विभागों के स्टाल भी लगाए गए मेले में 530 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
पात्र मरीजों को आयुष्मान कार्ड वितरण करने के साथ स्वास्थ्य कार्ड भी बनाया गया। मेले में 27 काउंटर लगाए गए थे। सदर विधायक पलटू राम, ब्लाक प्रमुख हेमंत जयसवाल मुख्य चिकित्साधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया काउंटर का निरीक्षण भी किया। मेले में सात लोगों का आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग जन के पांच, युवा कल्याण के पांच लाभार्थियों को कार्ड का वितरण किया गया।
50 लाभार्थियों का हेल्थ कार्ड बनाया गया। मिशन इंद्रधनुष के तहत 100 बच्चों का टीकाकरण किया गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एके सिंघल, अधीक्षक डॉक्टर विकल्प मिश्र, बीडीओ सागर सिंह, बीओ सियाराम, ग्राम प्रधान सुभाष चन्द्र वर्मा, कुलदीप सिंह, चन्दन मिश्र, विजय प्रताप सिंह, अमरेन्द्र कुमार, डॉक्टर गिरधर चौहान, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर राकेश सिंह, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर मकसूद ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। ब्लॉक प्रमुख हेमंत जयसवाल ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular