Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कार्यक्रमों का आयोजन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कार्यक्रमों का आयोजन

मेरठ (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मेरठ जनपद में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। शुक्रवार को भी मेरठ में मंदिरों और मोहल्लों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां निकाली गईं।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 18 और 19 अगस्त को मनाई जा रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के मंदिरों को अच्छी तरह से संजाया गया है। मोहल्लों में भी जन्माष्टमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जेल चुंगी चौराहा स्थित बाटेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। औघड़नाथ मंदिर में वृंदावन से आए 20 कारीगरों ने श्रीराधा-कृष्ण के फूल-बंगले को आकर्षक रूप प्रदान किया। श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक भी वृदावन से मंगवाई गई।

मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. एमके बंसल ने बताया कि मंदिर के बाहर मेले का आयोजन किया गया। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। गढ़ रोड स्थित हनी गोल्फ ग्रीन कॉलोनी में स्थित मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया।

मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने विशेष पूजा-अर्चना कराई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर छवि, नेहा, भावना, सोनिया, आरती, प्राची, निष्ठा, अमित त्यागी, राजेश ठाकुर, अमिता गर्ग, मनीष गर्ग आदि उपस्थित रहे। कमिश्नर आवास के पास संतोषी माता मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न झांकियों को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular