Tuesday, March 24, 2026
Homeधर्म-कर्मश्रीकृष्ण जन्माष्टमी: इस बार 5247 वर्ष के होने जा रहे कन्हैया, अजन्मे...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: इस बार 5247 वर्ष के होने जा रहे कन्हैया, अजन्मे के जन्मोत्सव की तैयारी में जुटा ब्रज

मथुरा | भगवान श्रीकृष्ण 30 अगस्त को 5247 साल के होने जा रहे हैं। उनकी जन्म और लीला भूमि मथुरा में कृष्ण कन्हैया के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार अजन्मे के जन्म पर शुभ संयोग, जयंती योग, रोहिणी नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि और चंद्रमा वृषभ (उच्च) राशि में रहेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। द्वापर युग में मथुरा पुरी में कंस के कारागार में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में उच्च (वृष) राशि के चंद्रमा में भगवान श्रीकृष्ण ने निशीथ बेला में रात के 12:00 बजे जन्म लिया था। उस समय सूर्य भगवान सिंह राशि पर चल रहे थे। विभिन्न विशेषज्ञों की ज्योतिष गणना के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का 5247 वर्ष के होने जा रहे हैं।  
 

RELATED ARTICLES

Most Popular