Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्मस्थान : सीएम योगी ने लिया धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प, युगल सरकार...

श्रीकृष्ण जन्मस्थान : सीएम योगी ने लिया धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प, युगल सरकार का किया पूजन

मथुरा (हि.स.)। श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में सोमवार शाम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे जहां उन्होंने संकल्प परम्परा का निर्वहन किया और ठाकुरजी की पूजा अर्चना की तथा इस दौरान उन्होंने मथुरा में संतों को सम्मानित भी किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उनके जन्मस्थान पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने यहां गर्भगृह के साथ ही ठाकुर केशव देव महाराज के दर्शन किए।

इसके बाद भागवत भवन में युगल सरकार का पूजन किया। हर ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से कोई एक संकल्प लिया जाता है। ये संकल्प ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लेते हैं। लेकिन अस्वस्थता के कारण वह इस बार जन्मोत्सव में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की ओर से धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट की ओर से धर्मरक्षा-राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular