Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले : नो वर्क को लेकर टली सुनवाई, अगली सुनवाई...

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले : नो वर्क को लेकर टली सुनवाई, अगली सुनवाई 22 मार्च को

– अमीन कमीशन और कार्य निर्माण रोक पर नहीं हो सकी सुनवाई

मथुरा(हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित जमीन विवाद को लेकर अमीन कमीशन लागू करने और शाही ईदगाह मस्जिद में साक्ष्य मिटाने के खिलाफ स्टे के मुद्दे पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मंगलवार सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि दूसरे शाही स्नान को लेकर अधिवक्तागणों के नो वर्क होने कारण प्रतिवादी पक्ष भी अदालत में नहीं पहुंच सके। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 22 मार्च निर्धारित की गई है। 
विदित रहे कि, ठाकुर केशवदेव को वादी बनाकर उनके अनुयायी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह ने 23 दिसंबर को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दायर किया था। इसमें 13.37 एकड़ जमीन श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपने की मांग की गई है। महेंद्र प्रताप ने इस मामले में अदालत में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें शाही ईदगाह की दीवारों पर लगी पच्चीकारी व अन्य अवशेषों की रिपोर्ट अमीन कमीशन माध्यम से मंगाने के लिए अपील की थी। पक्षकार ने यह भी शिकायत की थी कि प्रतिवादीगणों द्वारा शाही ईदगाह मस्जिद में साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए तत्काल स्टे दिया जाए। इन दोनों मामलों की सुनवाई मंगलवार को होनी थी, लेकिन नो वर्क के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। 
अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अमीन कमीशन पर और स्टे आर्डर पर सुनवाई होनी थी। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर सुनवाई होनी थी, लेकिन अधिवक्ता गणों के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. अब अगली सुनवाई 22 मार्च को तय की गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular