मथुरा(हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के वाद संख्या 950 में याचिकाकर्ता अधिवक्ता ने शनिवार न्यायालय के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में अहम दस्तावेज पेश किए। मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद की दीवार पर शंख की आकृति छपी हुई है तो वहीं मस्जिद के पिलर पर शेषनाग की आकृति अंकित है, जो हिंदू देवी-देवताओं की मानी जाती है। वाद संख्या 950 में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होनी है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मालिकाना हक को लेकर जनपद के सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में छह मामले अभी विचाराधीन है, वाद संख्या 950 के याचिकाकर्ता अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायालय में अहम दस्तावेज पेश किए गए।
याचिकाकर्ता अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मामले को लेकर सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में अहम दस्तावेज न्यायालय में पेश किए गए हैं, उन दस्तावेजों में शाही ईदगाह मस्जिद की दीवार पर शंख की आकृति बनी हुई है, दूसरी तरफ मस्जिद के पिलर पर ऊपर की साइड शेषनाग की आकृति अंकित है जोकि सनातन धर्म में हिंदू देवी-देवताओं के पूजनीय माने जाते हैं। कुछ स्थानों पर शंख की आकृति मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। दस्तावेजों को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिरों को तोड़कर अवैध मस्जिद का निर्माण कराया था जो कि गैर कानूनी है।वाद संख्या 950 में 15 सितंबर को सुनवाई होनी है।
