Saturday, March 7, 2026
Homeकानपुर श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का...

 श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में लगा भक्तों का रेला

कानपुर (हि.स.)। श्रावण मास के आठवें और अन्तिम सोमवार को भोर से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ शिव मंदिरों के अन्दर व बाहर देखने को मिली। बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर पूजा करने के लिए भक्त अपनी बारी का इन्तजार कर रहें। मंदिर का पट खुलते ही जय शिव शंकर व बम-बम भोले नाथ के जयकारे के साथ ही शिव भक्त गंगा जल एवं दूध से अभिषेक करके पूजा अर्चना कर रहें है।

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर, वनखंडेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर, जागेश्वर महादेव समेत सभी मंदिरों में सोमवार भोर से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्तों के लिए मंगला आरती के बाद पट खोल दिए गए। बारी-बारी से भक्तों ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख एवं समृद्धि के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। भक्तों एवं मंदिरों की सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

बाबा आनंदेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं। जागेश्वर मंदिर में सावन में प्रतिदिन सुबह चार बजे मंगला आरती होती है। सोमवार को आरती व भोग के बाद भोर से पट भक्तों के लिए खुला। इसी तरह जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर, नागेश्वर मंदिर सावन के अंतिम सोमवार के साथ अन्य मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है।

राम बहादुर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular