Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रम विभाग मंडल में 2500 श्रमिकों के बेटियों की कराएगा शादी

श्रम विभाग मंडल में 2500 श्रमिकों के बेटियों की कराएगा शादी

-एक जनवरी से लाभार्थियों से लिया जायेगा ऑनलाइन आवेदन

प्रयागराज (हि.स.)। श्रम विभाग प्रयागराज मंडल शासन की मंशा के अनुरूप 2500 श्रमिकों के बेटियों की शादी एक मार्च 2023 को संगम के निकट परेड में कराने जा रहा है। इसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू हो गयी हैं।

यह जानकारी उप श्रमायुक्त प्रयागराज मण्डल राजेश मिश्रा ने गुरूवार को देते हुए बताया कि श्रमिकों की 40 विभिन्न श्रेणियां है। इनके 2500 बेटियों की शादी एक मार्च 2023 को संगम के निकट परेड में कराये जाने की व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरु हो गयी है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन एक जनवरी से लिया जायेगा। अगर किसी वर या वधू लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह श्रम कार्यालय में बनाये गये हेल्पलाइन से सम्पर्क कर आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान लाभार्थी वर-वधू को आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या, दोनों पक्ष को शादी का कार्ड, सामूहिक विवाह में शामिल होने वालों की संख्या, एक शपथपत्र इस आशय का कि वर-वधू की पहली बार शादी हो रही है, इसके पूर्व शादी नहीं हुई थी। उप श्रमायुक्त ने बताया कि इस शादी के आयोजन का लाभ सभी वर्ग के लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने पर मिलेगा। बताया कि प्रयागराज जिले में एक हजार, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिले से 500-500 लाभार्थियों की शादी करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन एक जनवरी 2023 से पोर्टल पर लिया जायेगा।

विद्या कान्त

RELATED ARTICLES

Most Popular