Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाश्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव,

श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव,


गोण्डा।
गुरु नानक देव की जयंती मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में धूमधाम से मनाया गयी ।इस मौके पर रागी जत्थों ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। जिसमें सिख श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर लंगर का आयोजन भी किया गया। सिख समाज की ओर से विशिष्ट हस्तियों को सरोपा भेंट किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद अफजल खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा समाजवादी पार्टी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारी सिख समुदाय के इस पवित्र मौके पर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में शामिल हुए। सभी ने देश बुनियादी अमन चैन की दुआ की और गुरु साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की कामना की। इस मौके पर गुरुद्वारा के (प्रधान) सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा , (मंत्री) त्रिलोचन सिंह होरा ज,(वाइस प्रेसिडेंट युवा सिख सेवा दल) जसपाल सिंह सलूजा ,चंडी प्रसाद ओझा , मोहम्मद सलीम जिला सचिव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद रईस खान, मोहम्मद शाहिद खान मोहम्मद कलीम खान, आदि लोग मौजूद रहेl

RELATED ARTICLES

Most Popular