Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनश्रद्धा कपूर बर्थडे स्पेशल : कॉफी शाप से लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री...

श्रद्धा कपूर बर्थडे स्पेशल : कॉफी शाप से लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री बनने का सफर

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक्टिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है जिसकी वजह से आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘आशिकी -2’ से अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। आज 3 मार्च को श्रद्धा का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

श्रद्धा कपूर आज 36 साल की हो गई हैं। वह अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 3 मार्च 1987 को जन्मी श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर भी बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं और मां शिवांगी कोल्हापुरी है। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में प्राथमिक पढ़ाई करने के बाद श्रद्धा ग्रेजुएशन के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) गई थी लेकिन उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना कैरियर बनाने का फैसला कर लिया। श्रद्धा के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होगी उसने एक कॉफी शॉप में भी काम किया था। एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया कि बोस्टन में पढ़ाई के दौरान जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था।

उनकी हर फिल्म ने दर्शकों पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। आप को बता दे कि श्रद्धा कपूर का फैन बेस भी बहुत बड़ा है, वहीं श्रद्धा 123 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। साथ ही वह कुछ ब्रांड्स की एंबेसडर भी हैं। वह एक विज्ञापन के लिए 1.6 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। श्रद्धा के मड आइलैंड स्थित बंगले की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जहां वह अपने माता-पिता के साथ वहां रहती हैं। उनके पास कुछ लग्जरी कारें भी हैं। श्रद्धा के काम की बात करें तो उनकी फिल्म ‘मैं झूठी तू मक्कड़’ 8 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणबीर कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular