Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशौच करने गई दो सगी बहनों के साथ पांच युवकों ने किया...

शौच करने गई दो सगी बहनों के साथ पांच युवकों ने किया गैंगरेप

घोसी कोतवाली क्षेत्र की घटना, बलुआ पोखरा से सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

मऊ (हि. स)। घोसी पुलिस ने शनिवार को बलुआ पोखरा से दो सगी नबालिग बहनों से गैंगरेप के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। घटना 30 जून की देर रात की हैै। जब दोनों बहनें शौच के लिए घर से बाहर गई थीं।

दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी की 17 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी 15 वर्षीय बहन के साथ गांव के सीवान में 30 जून की देर शाम करीब नौ बजे शौच के लिए गई हुई थी। उस दौरान गांव के विशाल, जितेश, अरूण, चंद्रकात,सुदीन जो पहले से घात लगाकर बैठे थे, उन्होंने इन दोनों बहनों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।घटना के बाद पीड़िता ने घोसी कोतवाली में बीते शुक्रवार की देर शाम आरोपियों केविरुद्ध तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बलुआ पोखरा से शनिवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िताओं की तहरीर सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।सभी आरोपी पीड़िताओं के घर के आस पास के थे।

वेद नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular