Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशुरू होगा गोरखपुर-सिवान खण्ड पर रेल संचलन, यात्रियों ने जताई खुशी

शुरू होगा गोरखपुर-सिवान खण्ड पर रेल संचलन, यात्रियों ने जताई खुशी

कुशीनगर (हि. स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तानगंज (कुशीनगर) थावे सिवान रेल खण्ड पर कोविड-19 के चलते बन्द यात्री गाड़ियों का आवागमन खोल दिया गया है। रेल विभाग ने उक्त रेल खण्ड पर एक जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाये जाने की स्वीकृति दी है।
इसकी जानकारी मिलने पर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज, पड़रौना, सेवरही, दुदही, रामकोला, सेवरही से प्रतिदिन यात्रा करने वाले लोगों में खुशी है। लोगों ने इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की है। यह रेल खण्ड से बिहार के गोपालगंज, सिवान, कुशीनगर के हजारों की संख्या में लोग गोरखपुर में अध्ययन, चिकित्सा, व्यापार आदि के कार्यों के लिए आते जाते हैं। पुनः वापस भी लौट आते हैं। किंतु लॉकडाउन के चलते ट्रेन बन्द होने से ऐसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अनलाॅक में जहां देश के अन्य हिस्सों में एक जून से कुछ स्पेशल गाड़ियों का संचलन शुरू हो गया लेकिन उक्त रेल खण्ड पर संचलन बन्द रहा। लोग महंगे वैकल्पिक साधन अथवा बसों आदि से दुगने तिगुने रकम खर्च कर यात्रा करने को विवश हुए। अब जाकर रेल प्रशासन इस रेल खण्ड 13 जनवरी 2021 से एक जोड़ी मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 05079/05080 गोरखपुर से पाटलीपुत्र वाया कप्तानगंज थावे सप्ताह में पांच दिन चलाये जाने की घोषणा की है। व्यापार मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, प्रान्तीय संगठन मंत्री अमरनाथ गुप्ता, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सन्तोष जायसवाल, कौशल बंका आदि ने खुशी जताई है। 

Submitted By: Edited By: Deepak Yadav

RELATED ARTICLES

Most Popular