Sunday, April 12, 2026
Homeव्यापारशुरुआती कारोबार में रुपये में 31 पैसे की मजबूती

शुरुआती कारोबार में रुपये में 31 पैसे की मजबूती

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय शेयर बाजार की मजबूती, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी आने और भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर की आवक बढ़ जाने की वजह से आज एक बार फिर भारतीय मुद्रा रुपया में तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की मजबूती के साथ 75.90 के स्तर तक पहुंच चुका है।

आज इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की तेजी के साथ 75.96 के स्तर पर खुला था। कारोबार की शुरुआत में शेयर बाजार में मजबूती आने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार में निवेश बढ़ाने की वजह से मुद्रा बाजार का माहौल भी पॉजिटिव बन गया था।

घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की खरीदारी के कारण मुद्रा बाजार में भी डॉलर की आवक में तेजी आई, जिसके कारण कारोबार शुरू करने के थोड़ी देर बाद ही रुपये ने और 7 पैसे की छलांग लगा ली। इस तेजी के साथ रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डॉलर 75.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले बुधवार के कारोबारी सत्र के अंत में भारतीय मुद्रा ने 41 पैसे की तेजी के साथ प्रति डॉलर 76.21 रुपये के स्तर पर दिन के कारोबार को खत्म किया था।

आज छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति का संकेत देने वाला डॉलर सूचकांक भी 0.24 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 98.38 के स्तर पर आ गया है।

योगिता

RELATED ARTICLES

Most Popular