Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयशुभेंदु की मीटिंग से गायब रहे भाजपा के 24 विधायक अटकलें तेज

शुभेंदु की मीटिंग से गायब रहे भाजपा के 24 विधायक अटकलें तेज

 भाजपा नेताओं की बैठक का मकसद राज्यपाल को राज्य में हो रही कई हिंसक और गलत घटनाओं की जानकारी देना और अन्य महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करना था, लेकिन भाजपा के 74 में से 24 विधायक शुभेंदु के साथ नहीं आए। ऐसे में पार्टी से रिवर्स माइग्रेशन की अटकलें शुरू हो गईं हैं। इसकी वजह यह भी मानी जा रही है कि सभी भाजपा विधायक शुभेंदु को नेता के तौर पर स्वीकार नहीं करना चाहते। पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा शामिल हुए लोगों की घर वापसी रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। हालांकि, पार्टी की यह कोशिश नाकाम होती दिख रही है। बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार शाम को राजभवन में पार्टी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। इस दौरान करीब 24 विधायकों ने मीटिंग से दूरी बना ली। तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कहीं अब बंगाल भाजपा में टूट तो नहीं होने जा रही।भाजपा विधायक वापस तृणमूल कांग्रेस में जा सकते हैं। पिछले हफ्ते मुकुल रॉय तृणमूल में लौट आए। माना जा रहा है कि राजीव बनर्जी, दीपेंदु विश्वास और सुभ्रांशु रॉय सहित कई अन्य नेता भी रॉय के पीछे-पीछे घर वापसी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular