Monday, April 6, 2026
Homeमनोरंजनशुभांगी अत्रे और कनिका मान हुईं कोरोना संक्रमित

शुभांगी अत्रे और कनिका मान हुईं कोरोना संक्रमित

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता दिख रहा है। आज सुबह जहां विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के कोविड संक्रमित होने की खबर सामने आई तो वहीं अब टीवी शो ’भाबीजी घर पर हैं’ की ’अंगूरी भाभी’ यानी शुभांगी अत्रे और ’गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ की एक्ट्रेस कनिका मान भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शुभांगी ने कहा, ’मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। मुझमें हल्के लक्षण दिखे थे, जिसके बाद सुबह मैंने अपना टेस्ट करवाने का फैसला लिया और मेरे रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मैं स्वस्थ हूं, सिर्फ सिर में दर्द होने की शिकायत थी। मैं पिछले दो-तीन दिन से अपने आसपास रहे लोगों से जरूरी मेडिकल चेकअप करवाने का अनुरोध करती हूं।’ अभिनेत्री कनिका मान भी कोविड की चपेट में हैं। कनिका ने कहा, ’कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। आप सभी सुरक्षित रहें। मैं भी कोविड संक्रमित हो गई हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और डॉक्टर्स के निर्देशों का पालन कर रही हूं। जो भी लोक मेरे संपर्क में रहे हैं, कृपया वह भी टेस्ट करवा लें। सभी मास्क पहनें, हाथों को धोते रहें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।’

यह भी पढ़ें : अब शिक्षक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही ले सकेंगे अवकाश

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular