Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशुभम हत्याकांड का खुलासा, पिता गिरफ्तार

शुभम हत्याकांड का खुलासा, पिता गिरफ्तार

बाराबंकी(हि.स.)। देवा थाना क्षेत्र स्थित रामपुर कैथी के जंगल नावर झील खारजा के नाले में मृत मिले युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया है। पिता ने ही बेटे की हत्या की थी।

एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि रामपुर कैथी निवासी कपिल कुमार ने सात मार्च को थाने में तहरीर दी कि उसका चचेरा भाई शुभम बिना बताए घर से चला गया। उसका शव रामपुर कैथी के जंगल नावर झील खारजा के नाले में मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस टीम ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर शनिवार को मृतक शुभम के पिता शिवराज उर्फ कुट्टा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर पिता ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि शुभम नशे का आदी था। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके साथ दुर्घटना हो गयी तो वह अपने घर पर ही रहता था। वह अपनी बहनों पर बुरी नियत रखता था, जिसके कारण घर में अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपने बेटे शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे को जेल भेज दिया है।

पंकज/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular