Tuesday, March 3, 2026
Homeराष्ट्रीयशीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत

शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर और हिमाचल प्रदेश सहित समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को भी लोग गलन एवं शीतलहर से परेशान रहे और घरों में दुबके रहे। पिछले 24 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान झांसी में 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि सबसे कम पारा रायबरेली के फुर्सतगंज में तीन डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार सुबह प्रदेश में कई स्थानों पर कहीं हल्का और कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। भीषण ठंड से जूझ रहे पंजाब के हलवारा तथा अमृतसर में पारा 0.4 चार डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में पठानकोट में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री, पटियाला चार डिग्री, आदमपुर एक डिग्री, फरीदकोट एक डिग्री, गुरदासपुर छह डिग्री भिवानी चार डिग्री और सिरसा में पांच डिग्री रहा।

यह भी पढें : स्कूल फीस पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular