प्रतापगढ़ (हि. स.)। जनपद में सावन मास के पहले दिन मंगलवार को शिव मंदिरों में जलभिषेक के लिए मंदिर के कपाट खुलते ही भोर में ही भक्तों की लम्बी कतार लग गई। जलभिषेक का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बाबा घुइसरनाथ धाम में जनपद सहित आस पड़ोस के जिलों के लाखों शिव भक्तों ने जलभिषेक किया।
प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में सावन मेला का आगाज आज मंगलवार मेला से हुआ परम्परागत प्रत्येक मंगलवार का मेला होने के कारण सावन के पहले दिन ही हजारो श्रधालु भक्तों से गुलजार रहा । पुलिस व प्रबंध समिति के कार्यकर्ता की उत्तम सुव्यवस्था रही ज़िससे भक्तों को सुविधा हुई। सभी ज़रूरी व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्बंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।
धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालु भक्तों का जलाभिषेक हेतु आगमन शुरू हुआ। प्रात: 4 बजे से मुख्य मंदिर मंदिर मे स्थित देवाधिदेव भयहरण महादेव का भव्य महागौरी पूजन कर पुजारी भोला नाथ तिवारी ने कपाट जनता के दर्शन पूजन हेतु खोल दिया गया। धाम स्थित सभी मंदिरो मे भक्तों ने बारी बारी से दर्शन पूजन किया ।
मेला नियंत्रण कक्ष में पुलिस व कार्यकर्ता की पर्याप्त भागीदारी से सभी गातिविधियो में सतर्क दृष्टी रखते हुए ज़रूरी सेवाये सुबह से शाम तक जारी रही।
भयहरण नाथ धाम में जल जन विकास अभियान की शुरुवात 5 जुलाई को धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर व नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना यादव द्वारा होगी। धाम स्थित प्राचीन शिव गंगा तालाब के लघु स्वरूप की साफ सफाई करके वर्षा जल संचयन हेतु तैयार किया जायेगा । प्रतिवर्ष होने वाले इस अभियान के तहत जन सहयोग तथा लोक भागीदारी से जल संरक्षण व प्रबंधन हेतु विशेष प्रयास 2015 से जारी है ।
धाम की प्रबंध समिति व नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के कार्यकर्ता उक्त तालाब की सफाई करेंगे।आगे सरकारी सहयोग से इसे पक्का कराके जलाभिषेक से पूर्व स्नान हेतु विकसित किया जायेगा मुख्य मंदिर के जलाभिषेक की एक एक बूंद इसी शिव गंगा तालाब मे संरक्षित होता है ।
दीपेन्द्र/पदुम नारायण
