Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यशिवसेना के 5 पार्षद राकांपा में शामिल

शिवसेना के 5 पार्षद राकांपा में शामिल

मुंबई(एजेंसी)। अहमदनगर जिले की पारनेर नगर निगम के 5 शिवसेना पार्षद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इन पांचों शिवसेना पार्षदों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक नीलेश लंके ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उपस्थिति में राकांपा में शामिल करवाया है। राकांपा विधायक नीलेश लंके ने रविवार को बताया कि पारनेर नगर निगम के अधिकांश शिवसेना पार्षद पार्टी नेतृत्व से नाराज थे। यह सभी नाराज पार्षद पिछले एक वर्ष से उनके संपर्क में थे। इसलिए वे इन सभी पार्षदों को शुक्रवार को बारामती में ले जाकर अजीत पवार से मिलवाया था। उसी समय इन पांचों ने राकांपा के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई थी। रविवार को अहमदनगर में इन सभी को सादे समारोह में राकांपा में शामिल कर लिया गया है। इन पांचों पार्षदों के राकांपा में आने से अहमदनगर में पार्टी को लाभ होगा।  

RELATED ARTICLES

Most Popular