Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवरात्रि के अवसर पर फिरोजपुर महादेव मंदिर में हजारों लोगों ने किया...

शिवरात्रि के अवसर पर फिरोजपुर महादेव मंदिर में हजारों लोगों ने किया जलाभिषेक

अर्जुन सिंह

बहसूमा। शिवरात्रि के अवसर पर प्राचीन फिरोजपुर महादेव मंदिर में क्षेत्र के हजारों लोगों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक प्राचीन फिरोजपुर महादेव मंदिर में क्षेत्र के हजारों लोगों ने जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की कोरोना संक्रमण के कारण कावड़ यात्रा को इस बार स्थगित किया गया था जिससे मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ के कांवरिया भक्त इस बार नजर नहीं आए परंतु श्रद्धा भक्तों पर भारी दिखाई थी क्योंकि प्रशासनिक अधिकारियों के प्रतिबंध के बाद भी क्षेत्र के शिवालयों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था के अनुसार बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जलाभिषेक करने का सिलसिला शुक्रवार सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा वही । क्षेत्र के मंदिरो पर पुलिस गश्त करती रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular