Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश शिवमय हुआ गाजियाबाद

 शिवमय हुआ गाजियाबाद

गाजियाबाद(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। हालांकि चतुर्थी का जल मंगलवार की रात्रि 9:15 बजे शुरू होगा लेकिन एक अनुमान के मुताबिक यहां पांच लाख के आसपास शिवभक्त कांवड़िए जलाभिषेक के लिए पहुंच चुके हैं। जो ऐतिहासिक पीठ दूधेश्वर नाथ मंदिर के साथ-साथ शहर के अन्य शिवालयों में भी जलाभिषेक करेंगे।

मेले को सुरक्षित संपन्न कराने के मद्देनजर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी खुद नजर रखे हुए हैं। ऐतिहासिक तीर्थ दूधेश्वर नाथ मंदिर पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। जहां पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने पुलिस अधीक्षक नगर निपुण अग्रवाल के साथ मंदिर के आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया।

शंभू दयाल इंटर एवं डिग्री कॉलेज, एमएमजी अस्पताल आदि में कांवड़िए विश्राम किए हुए हैं लेकिन अब कतारों में लगने लगे हैं ताकि वह सफलतापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकें। वहीं दूधेश्वर नाथ मंदिर कमेटी सिविल डिफेंस के नियंत्रक ललित जायसवाल के साथ मिलकर मंदिर की व्यवस्था में लगे हैं। मंदिर के महंत नारायण गिरी ने बताया कि आज रात 9:15 बजे पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जो 27 जुलाई तक चलेगा। वहीं सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता भी कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। चारों तरफ से बम-बम भोले के उद्घोष की आवाजें गूंज रही हैं।

फरमान अली

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular