वाराणसी(हि.स.)। आधुनिक चीरघर शिवपुर में पोस्टमार्टम का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके लिए समस्त उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है।
अपर निदेशक व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि शिवपुर में बने आधुनिक चीरघर में संपूर्ण तैयारियों को पूर्ण कराते हुए पोस्टमार्टम का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, चीरघर तक पहुंच मार्ग को दुरुस्त कराया गया है।
उन्होंने बताया कि चीरघर पोस्टमार्टम के कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी जानकारी प्रशासन सहित समस्त संबंधित विभागों को दे दिया गया है। चीरघर में रोस्टर के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आधुनिक चीरघर का निरीक्षण भी किया। वहां पर उपलब्ध उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों की जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने पोस्टमार्टम कार्य में लगे पैरामेडिकल कर्मियों को समस्त व्यवस्था दुरुस्त कर कार्य करने के लिए निर्देश दिया।
