Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल यादव ने परिवार सहित बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

शिवपाल यादव ने परिवार सहित बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक शिवपाल यादव ने शनिवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में परिवार सहित हाजिरी लगाई। मंदिर के गर्भगृह में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पत्नी, बेटी व नाती के साथ विधि विधान से दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के बाद शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम को भी देखा। धाम का भव्य स्वरूप देख शिवपाल यादव और उनका परिवार आह्लादित नजर आया। दर्शन-पूजन के बाद शिवपाल ने ट्वीट कर बताया ‘भजेऽहं भवानीपतिं भावगम्यं’ आज सपरिवार श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की। खास बात यह रही कि दर्शन -पूजन के दौरान शिवपाल यादव के साथ सपा का कोई भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया। शहर से शाम को शिवपाल यादव वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular