Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल यादव का अपमान पहले भी हुआ, आगे भी होगा: राकेश त्रिपाठी

शिवपाल यादव का अपमान पहले भी हुआ, आगे भी होगा: राकेश त्रिपाठी

लखनऊ (हि.स.)। शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सपा में शिवपाल यादव का अपमान पहले भी हुआ और आगे भी होगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ट्वीट किया शिवपाल यादव को लेकर समाजवादी पार्टी ने पहले कई बार अपना स्टैंड बदला है। पत्र लिखकर बाकायदा उनको स्वतंत्र करने का काम किया। उससे पहले उन्हें पार्टी से बर्खास्त किया। आज उनको शामिल कर रहे हैं। शिवपाल यादव के साथ आगे वह क्या व्यवहार करेंगे, इस पर संशय बरकरार है लेकिन इन सारी बातों के लिए शिवपाल यादव स्वयं जिम्मेदार होंगे। राजनीति में आत्मसम्मान व स्वाभिमान महत्वपूर्ण होता है, जो इसकी परवाह नहीं करता वह अपमानित होता है। आगे आने वाले समय में शिवपाल यादव को अपमान ही मिलेगा।

राकेश त्रिपाठी ने रामपुर में सपा की हार पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि चाचा भतीजा के मिलने से इतना उत्साहित हो गए कि रामपुर वाले चाचा को भूल गये। जाकर चचा के आंसू पोंछो, आज उन्हें ज्यादा जरूरत है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular