Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिवपाल ने सपा के सिम्बल पर किया नामांकन,किया प्रदेश में प्रचंड जीत...

शिवपाल ने सपा के सिम्बल पर किया नामांकन,किया प्रदेश में प्रचंड जीत का दावा

इटावा(हि.स.)। सपा-प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रसपा(लोहिया) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने नामांकन करने के बाद प्रदेश में गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में लोगों को बहुत परेशानियां हुई हैं। लोग महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब-जब चुनाव आते हैं तब भाजपा को हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद दिखाई देने लगते हैं। बीजेपी ने कई सारे वादे किए लेकिन कोई वादे पूरे नहीं हुए । सारे वादे झूठे और खोखले साबित हुए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि साधु के भेष में भी झूठ बोला जाता है। सन्तों को इस तरह से झूठ बोलने का अधिकार नहीं होता है।

कहा कि अब बीजेपी को किसानों की याद आ रही है। पूरे कार्यकाल में किसानों को पिटवा और लुटवा दिया। लोगों को फर्जी मुकदमे लिखवाकर जेल भिजवा दिया है । इस सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। आज नामांकन करके आया हूं और प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि इस बार गठबंधन की सरकार बनाएं । उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में अखिलेश यादव ने जिसको भी टिकट दिया है, वह जीतेगा । उन्होंने अखिलेश यादव के करहल से चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अखिलेश यादव लाखों वोट से जीतेंगे।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular