Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनशिल्पा शेट्टी ने परिवार समेत नाच-गाकर किया गणपति बप्पा का विसर्जन

शिल्पा शेट्टी ने परिवार समेत नाच-गाकर किया गणपति बप्पा का विसर्जन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का गणपति विसर्जन हर बार सुर्खियों में रहता है फिर बात चाहे बप्पा को घर लेकर आने की हो या उन्हें शान ने विदा करने की। वहीं अब शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में एक आर्टिफिशियल पॉन्ड में गणपति बप्पा का विसर्जन किया हैl इस अवसर पर शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार साथ नजर आया। वीडियो में शिल्पा शेट्टी, शमिता शेट्टी, राज कुंद्रा, बच्चों और पुरे परिवार के साथ नजर आईं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी हाल ही में चोटिल हो गईं थीl इसके चलते वह व्हीलचेयर पर बैठकर कार्यक्रमों में भाग लेती नजर आ रही थी लेकिन गणपति विसर्जन में वह खड़ी होकर पूरा सहयोग कर रही थी। इसके साथ ही वह और उनका पूरा परिवार गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे लगाता भी नजर आया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉप सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगी।’ इंडियन पुलिस फाॅर्स’ में शिल्पा शेट्टी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी लीड रोल में नजर आयेंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular