Sunday, April 5, 2026
Homeखेलशिखर धवन और दीपक पूनिया सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

शिखर धवन और दीपक पूनिया सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शनिवार को भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और पहलवान दीपक पूनिया सहित 35 खिलाड़ियों को खेल और स्पर्धा 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने वालों में अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), चदलवदा आनंद सुंदररमन भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular