मुरादाबाद(हि.स.)। थाना गलशहीद क्षेत्र में दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला शिक्षक ने पिछले सप्ताह थाना पुलिस को दी। तहरीर में अपने पति समेत सुसराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।
थाना गलशहीद निवासी पीड़ित महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अप्रैल 2019 में उसकी शादी गलशहीद निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था। तीन बेटियां पैदा होने के बाद भी पति और ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ।
पति ने उससे बीस लाख रुपये और जेवर लेकर एक मकान खरीद लिया। पति की गैर मौजूदगी में देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। आरोप है कि पांच नवंबर की रात पति और उसके परिवार वालों ने मिलकर उसे मारा-पीटा। पति ने उसे तीन तलाक देने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपदबीती सुनाई। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
निमित/दीपक/सियाराम
