Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षिका अनुरानी सिंह को वाराणसी में मिला एडुलीडर्स यूपी सम्मान 2023

शिक्षिका अनुरानी सिंह को वाराणसी में मिला एडुलीडर्स यूपी सम्मान 2023

बलिया (हि. स.)। बेसिक शिक्षा विभाग और टीम एडूलीडर्स की ओर से वाराणसी स्थित सनबीम स्कूल वरुणा के सभागार में पिछले दिनों प्रदेश के 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें जिले के कन्या प्राथमिक विद्यालय गढ़िया रसड़ा की शिक्षिका अनुरानी सिंह को एडुलीडर्स यूपी सम्मान 2023 से नवाजा गया है। इस महत्वपूर्ण सम्मान को पाने वाली वे जिले की एकमात्र शिक्षक हैं।

प्रदेश भर से आये 75 शिक्षकों के साथ सम्मान हासिल करने वाली अनुरानी सिंह को यह पुरस्कार व्यक्तिगत प्रयासों से विद्यालय में नामांकन में वृद्धि, विभिन्न नवाचार, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व खेल आधारित शिक्षण का समावेशन के लिए दिया गया है।

जी20 निपुण भारत मिशन शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार में वाराणसी के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के हाथों सम्मान पाने के बाद शनिवार को अनुरानी सिंह ने कहा कि स्कूली शिक्षा में नवाचारों से अमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है। हमने यही करने का प्रयास किया है। आगे भी हमारा यही प्रयास रहेगा।

अनुरानी सिंह को सम्मानित किए जाने पर उनके शिक्षक पति डा. जितेंद्र सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, अनूप सिंह, रामप्रताप सिंह, कमलेश तिवारी, दिलीप सिंह, राजेश सिंह आदि ने बधाई दी है।

एन पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular