Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन, संस्कार, समरसता के क्षेत्र में सेवा करने के लिए...

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन, संस्कार, समरसता के क्षेत्र में सेवा करने के लिए भरें ऑनलाइन फार्म

लखनऊ(हि.स.)। सेवा भारती की अवध प्रांत इकाई में महासचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वाबलंबन, संस्कार, समरसता के क्षेत्र में सेवा कार्यो को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन फार्म निकाला गया है। व्यक्तिगत जीवन में सेवा कार्य के लिए समर्पित व समय निकालने वाले लोग इसे भर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अवध प्रांत सेवा भारती की इकाई इस फॉर्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों में प्रसारित कर रही है और इसे बाद में सूचीबद्ध किया जाएगा। सेवा के पांच आयामों के अनुसार इच्छुक लोगों के बीच उनके कार्यों को अग्रिम योजना में बांट दिया जाएगा। सेवा भारती संगठन निरंतर समाज में बस्ती-सह सेवा कार्यों को कर रहा है। सेवा कार्यों में नए लोगों को जोड़ने के लिए यह व्यवस्था अपनाई गई है।
उन्होंने फार्म के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें नाम, पता, ईमेल आईडी, व्यवसाय और सेवा कार्यों की रूचि संबंधित जानकारी को देने के बाद अंतिम में सबमिट कर देना है। फार्म से जुड़ा हुआ लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScKSaOZ28Ta-tmlrQZz_PvLOvODM9sNWCLSl2YgORXNnYX3Ig/viewform?usp=sf_link है।

RELATED ARTICLES

Most Popular