Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा से शिखर तक पहुंचा जा सकता है: राज्यपाल

शिक्षा से शिखर तक पहुंचा जा सकता है: राज्यपाल

कानपुर(हि.स.)। शिक्षा ही मात्र एक ऐसा माध्यम है जो सड़क से शिखर तक पहुंचा सकता है। यह बात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बुधवार को सीएसजेएमयू के 37वें दीक्षांत समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा न तो कोई ले सकता है और न लूट सकता है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्य अतिथि,परमार्थ निकेतन हरिद्वार के अध्यक्ष आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती विशिष्ट अतिथि,उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च राज्य शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी विशष्ट अतिथि ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में राज्यपाल ने 59 छात्रों को 91 पदक दिए। पदक पाकर छात्र खुशी से झूम उठे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के 983 छात्र, 808 छात्राओं को डिग्री दी गई। विश्वविद्यालय में पहली बार 65 छात्र व 64 छात्राओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। इसके साथ ही समारोह में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त राजकीय बालगृह और टीबी से मुक्त हुए बच्चे भी शामिल हुए। बेहतर काम करने वाली 25 आंगनवाड़ी की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

अमृत सरोवर समेत 21 विकास कार्यों का किया उद्घाटन

राज्यपाल तथा उनके साथ अन्य अतिथियों ने अमृत सरोवर, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम से बने नए ऑडिटोरियम, सेवा पार्क, राजकीय बाल गृह के कंप्यूटर सेंटर, प्रदेश के 75 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का चित्र व जीवन, ई-ऑफिस, डायवर्सिटी पार्क, 21 भवनों का शिलान्यास व 7 के नवीनीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान यूनिवर्सिटी में तेजी से हुए बदलाव की भी एक झलक दिखाई गई।

सर्वाधिक पदक पाने वाले छात्र

दीक्षांत समारोह में राधा गुप्ता-कुलाधिपति स्वर्ण, कुलाधिपति रजत, कुलाधिपति कांस्य, कुलपति स्वर्ण, श्रीमती नंदरानी देवी स्वर्ण व लेडी अनुसुईया सिंघानिया स्वर्ण पदक, अनीता-कुलाधिपति रजत, कुलाधिपति कांस्य, डॉ.बृज किशोरी दुबे स्मारक स्वर्ण व श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी स्वर्ण पदक, श्रेया सक्सेना-कुलाधिपति कांस्य, सरदार इंदर सिंह स्वर्ण व डॉ.एसएम शुक्ल स्वर्ण पदक, अभिनव-कुलाधिपति कांस्य से नवाजा गया।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular