Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यशिक्षा विभाग का मूल ढांचा बदलने की तैयारी में सरकार!

शिक्षा विभाग का मूल ढांचा बदलने की तैयारी में सरकार!

राज्य डेस्क

देहरादून। उत्तराखंड सरकार शिक्षा विभाग के ढांचे में बदलाव की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा के ढांचे और कार्यप्रणाली में बदलाव के लिए शिक्षा विभाग के तीनों निदेशकों से प्रस्ताव मांगे हैं। राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उपयोगी प्रस्ताव को लागू किया जाएगा। शिक्षा विभाग वर्तमान में तीन निदेशालयों में बंटा हुआ है। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के साथ ही अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण के लिए अलग निदेशालय है। पिछले कई वर्षों से शिक्षा विभाग के ढांचे में बदलाव की मांग जा रही है। वर्तमान में शिक्षक बेसिक, जूनियर, एलटी और प्रवक्ता के चार कैडर में विभाजित हैं। इन्हें सेंट्रल स्कूलों की तर्ज पर पीआरटी, पीजीटी और टीजीटी करने की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जबकि अफसरों की संख्या राज्य गठन से पहले के मुकाबले ज्यादा हो चुकी है। वेतन विसंगति समिति ने वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग के मंडल, जिला और ब्लॉक स्तर पर बेसिक और माध्यमिक के अलग अलग अफसर और दफ्तरों को बंद करने का सुझाव दिया है।

शिक्षा विभाग का मूल ढांचा बदलने की तैयारी में सरकार!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular